सरकारी अस्पतालों में भेजी गई एंटीबॉयोटिक दवा में नमी

लखनऊ (उप्र)। सरकारी अस्पतालों में भेजी गई एंटीबॉयोटिक दवा में नमी पाई गई है। मेडिकल कॉरपोरेशन के जरिए भेजी गईं एंटीबॉयोटिक दवा में नमी की शिकायत है। दवा का रैपर खोलते ही वह टूटकर गिरती जा रही हैं। ऐसे में मरीज दवा की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। अस्पताल के अफसरों का कहना है कि दवा की जांच कराई जाएगी। दवा में नमी मिली तो उसे वापस कराकर नई खेप की दवा मंगवाई जाएगी।

यह है मामला

मेडिकल कॉरपोरेशन ने सरकारी अस्पतालों में एंटीबॉयोटिक सिप्रोफ्लॉक्सिन 500 मिग्रा की आपूर्ति की है। उसका बैच नंबर सीपीटी 24076 है। दवा की एक्सपायरी डेट अगस्त 2027 है। सिविल अस्पताल में काफी मात्रा में इस दवा की आपूर्ति की गई है।

डॉक्टर मरीजों को दवा लिख रहे हैं। मरीज दवा अस्पताल से न लेकर बाजार से खरीदने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि दवाओं को नियमित तापमान में न रखने से नमी आ गई हैं। मरीज राजकुमार ने बताया कि काउंटर से दवा लेकर उसका रैपर खोला तो वह चूरन की तरह बिखर गई। दवा में नमी होने की वजह से उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल पैदा है। अस्पतालों के प्रभारियों का कहना है कि दवा की जांच कराकर उसे वापस करवाया जाएगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन