प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में दो डॉक्टरों को किया गिरफ्तार

अमृतसर। प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। नामी अस्पताल लाइफ केयर के डॉक्टर राजेश कुमार और डॉ. परवीन को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। इस धरपकड़ के बाद सरकारी अस्पतालों में कार्यरत रहे डॉक्टर राकेश को भी एनसीबी ने नामजद कर लिया है।

यह है मामला

एनसीबी के अनुसार डॉ. राकेश पिछले कई दिनों से भूमिगत हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अब छापामारी की जा रही है। डॉ. राकेश को दो बार समन भेज कर पूछताछ भी की जा चुकी है। एक समन पर राकेश पेश हुए थे। दूसरे समन पर वह पेश नहीं हुए थे। राकेश का मोबाइल भी पिछले कई दिनों बंद है। लाइफ केयर अस्पताल के डॉक्टर राजेश और डॉ. परवीन को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

इससे पहले एनसीबी मालिक बौद्ध राज को भी गिरफ्तार कर चुकी है। डॉ. जतिंदर मल्होत्रा, डॉ राजन की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई 9 अक्टूबर को होनी है। डॉ. परवीन ने इस केस से राहत पाने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

वेब चेनल की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले दीपक भंडारी, उसके भाई अमित भंडारी, डॉ. जतिंदर मल्होत्रा. डॉ. राजन को गिरफ्तार किया जा चुका है। दीपक और उसके भाई के कब्जे से 57 सौ नशे की गोलियां जब्त की थी। उक्त अस्पतालों से डिमांड आर्डर से अधिक नशे की दवाएं बरामद की जा चुकी हैं। एनसीबी द्वारा दीपक की पत्नी और बेटो को भी नामजद किया गया था। इनकी अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होनी है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन