हैदराबाद। अरबिंदो फार्मा को अमेरिका एफडीए नेे 3 आपत्तियां दर्ज कराई हैं। ये आपत्तियां फार्मा कंपनी की तेलंगाना यूनिट के लिए जारी की गई हैं। फार्मा कंपनी ने यह जानकारी दी है। बताया गया कि कंपनी की सब्सिडियरी की तेलंगाना यूनिट को यूूएसएफडीए ने 3 आपत्तियां जारी की हैं।
यह है मामला
फार्मा कंपनी की सब्सिडियरी Apitoria Pharma Private Limited की तेलंगाना यूनिट-V का यूएस एफडीए ने निरीक्षण किया। निरीक्षण 1 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2025 तक चला। निरीक्षण के अंत में कंपनी को फॉर्म 483 जारी किया गया। इसमें 3 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। कंपनी ने बताया कि ये आपत्तियां प्रक्रियात्मक (procedural) हैं। हम तय समय सीमा के भीतर यूएस एफडीए को जवाब देंगे।
फार्मा ने अपने सभी फैक्ट्रियों में हाई क्वालिटी स्टैंडर्ड को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। सितंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4 फीसदी बढक़र 848 करोड़ रुपये हो गया। दवा कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर के जुलाई-सितंबर पीरियड में 817 करोड़ का मुनाफा बताया था। सितंबर तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू बढक़र 8286 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल इसी पीरियड में 7,796 करोड़ रुपये था।










