प्रतिबंधित दवा की कूरियर से तस्करी, छापेमारी के लिए टीम गठित

पटना (बिहार)। प्रतिबंधित दवा की तस्करी कूरियर कंपनियों के माध्यम से करने का मामला प्रकाश में आया है। औषधि नियंत्रक प्रशासक चुनेंद्र महतो की देखरेख में हुई छापेमारी में करीब 12 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी गई थी। इनके साथ दो युवकों को भी दबोचा गया था। गिरफ्तार किए मिथलेश कुमार सिंह व दीपक सिंह ने बताया था कि कुरियर कंपनियों के माध्यम से वह पटना में प्रतिबंधित दवाएं मंगवाते हैं और पूरे बिहार में इसकी सप्लाई करते हैं। इसके चलते अब अलग से ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम गठित की है।

बताया जाता है कि आरोपी दीपक व उसके भाई यूपी व उत्तरांचल से इतना ड्रग्स आता था, जिससे वह वाचस्पति नगर स्थित अपने गोदाम में पैक कर बिहार के अलग-अलग जिलों में भेजते थे। फिलहाल, ड्रग विभाग आरोपी के मोबाइल के कॉल डिटेल, वाट्सऐप मैसेज आदि की जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि आरोपित ब्रांडेड कंपनियों का रैपर बदलकर भी दवाओं को मंगवाते थे.

बिहार ड्रग कंट्रोलर नित्यानंद क्रिशलय ने कहा कि पता चला है कि कुरियर कंपनियों के माध्यम से कई ब्रांडेड प्रतिबंध दवाएं पूरे बिहार में मंगाई जा रही हैं। हाल ही में शहर के पटना सिटी स्थित वाचस्पति नगर में हुई छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है। इसको देखते हुए पूरे बिहार में एक अभियान चलाकर औचक छापेमारी की जायेगी।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 13 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक