कैमिस्ट शॉप पर रेड कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त

कैथल (हरियाणा)। कैमिस्ट शॉप पर रेड कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग और नारकोटिक कंट्रोल यूनिट ने मिलकर चंदाना गेट स्थित एक दवा दुकान पर की।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंदाना गेट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। टीम ने स्टोर से 5805 एमटीपी किट, 660 अनवांटेड 72 गोलियां और 1536 मैनफोर्स टैबलेट जब्त की। इन दवाओं का उपयोग कुछ लोग बिना अनुमति गर्भपात और यौन स्वास्थ्य संबंधी मामलों में किया जाता है। अधिकारियों के मांगने पर स्टोर संचालक इन दवाओं से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाया।

वह पिछले दो वर्षों से अवैध रूप से इन दवाओं की बिक्री कर रहा था। यह स्टॉक आरोपी ने एक किराए के मकान में जमा किया था, जहां से इन्हें बेचा जा रहा था। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल के एएसआई बलिंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी विकास नामक व्यक्ति इन दवाओं की अवैध आपूर्ति में संलिप्त पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया ने कहा कि आरोपी से पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि वह ये दवाएं कहां से लाता था और किन-किन को बेचता था।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए