खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

मुंबई। खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी मिल गई है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नई दवा सुनहार्बो (असुन्डेक्सियन) को मंजूरी दी है।

यह दवा उन लोगों के लिए खास तौर पर बनाई गई है, जो दोबारा स्ट्रोक से बचना चाहते हैं। वह भी बिना खून बहने के उस बड़े जोखिम के, जो आमतौर पर पुरानी दवाओं से जुड़ा रहता है।

शोध में पाया गया कि जिन लोगों को दिल के अलावा किसी और वजह से खून के थक्के जमने से स्ट्रोक हुआ था। उनमें सनहार्बो और एक अन्य ब्लड थिनर साथ लेने पर दूसरे स्ट्रोक का खतरा 26 फीसदी तक कम हो गया।

‘फैक्टर XI’ को बनाती है निशाना

सुनहार्बो दवा फैक्टर XI नामक एक खास प्रोटीन को निशाना बनाती है। यह प्रोटीन खून के थक्के बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसका मतलब है कि यह दवा खून के थक्के जमने से तो रोक सकती है। इससे ज्यादा खून बहने का जोखिम पैदा नहीं होता। यह पारंपरिक ब्लड थिनर दवाओं के मुकाबले एक बड़ी कामयाबी है।

यह दवा बायर के लिए हर साल 4.5 अरब डॉलर तक का कारोबार कर सकती है। हालांकि, इसकी एक महीने की खुराक की कीमत 748.50 डॉलर है। इससे इसका बीमा कवरेज मिलना एक चुनौती हो सकती है। इसके अलावा, बायर को लगातार चौकन्ना रहना होगा। दरअसल, ब्रिस्टल मायर्स और जॉनसन एंड जॉनसन जैसी कई प्रतियोगी कंपनियां भी ऐसी ही दवाएं बनाने में जुटी हैं।

Related Posts

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

हैदराबाद। पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की है। बायोटेक स्टार्टअप पॉपवैक्स ने घोषणा की है कि वह विशेष रूप से तैयार की गई मैसेंजर कैंसर वैक्सीन बनाएगा। इसके…

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 1 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 1 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट