हैदराबाद। पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की है। बायोटेक स्टार्टअप पॉपवैक्स ने घोषणा की है कि वह विशेष रूप से तैयार की गई मैसेंजर कैंसर वैक्सीन बनाएगा। इसके लिए मरीजों के ट्यूमर से मिली आनुवंशिक जानकारी का इस्तेमाल होगा। यह कदम भारत के mRNA रिसर्च इकोसिस्टम के लिए एक नई दिशा साबित हो सकता है।
mRNA वैक्सीन शरीर को वायरस का एक हानिरहित हिस्सा बनाने के निर्देश देती है। इससे इम्यून सिस्टम उसे पहचानना और उससे लडऩा सीखा जा सकता है। यह प्रक्रिया असली वायरस या उसके किसी कमजोर रूप का इस्तेमाल किए बिना पूरी होती है। इस तकनीक का इस्तेमाल कोविड-19 वैक्सीन में किया गया था। इनमें फाइजर-बायोएनटेक की कोमिरनेटी और मॉडर्ना की स्पाइकवैक्स शामिल हैं।
कोविड-19 वैक्सीन कोरोनावायरस में पाए जाने वाले एक सामान्य प्रोटीन को निशाना बनाती थीं। इसके विपरीत यह कैंसर की पर्सनलाइज्ड वैक्सीन किसी मरीज के ट्यूमर से मिली जेनेटिक जानकारी का इस्तेमाल करके तैयार की जाती हैं।
कंपनी का अनुमान है कि वैक्सीन तैयार करने तक की प्रक्रिया में 8 से 10 सप्ताह का समय लगेगा। पॉपवैक्स यह सेवा हैदराबाद स्थित अपनी आरएनए फाउंड्री्र के जरिए उपलब्ध कराएगी। यह एक एकीकृत अनुसंधान, विकास और विनिर्माण सुविधा है। हालांकि, इसमें प्रति मरीज लगभग 300,000 डॉलर का खर्च आएगा। यह मुख्य रूप से अमीर मरीजों के लिए ही उपलब्ध होगी। इस तरह के प्रायोगिक इलाज का खर्च पैसे वाले मरीज ही उठा सकते हैं।





