टूथपेस्ट तस्करी कर लाई जाने पर कार चालक अरेस्ट

नौतनवा (महाराजगंज)। टूथपेस्ट तस्करी कर लाई जाने पर कार चालक को अरेस्ट किया गया है। 60 गत्तों में रखा जब्त टूथपेस्ट की कीमत 1.87 लाख रुपये बताई गई है।

यह है मामला

अधीक्षक जगत सिंह राणा एवं निरीक्षक विवेक सिंह की टीम छपवा टोल प्लाजा के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोकर तलाशी ली गई। कार से नेपाल निर्मित 1.87 लाख रुपये की कीमत का 60 गत्ता टूथपेस्ट बरामद हुआ। साथ ही एक युवक को हिरासत में ले लिया।

कस्टम निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि छपवा टोल प्लाजा के पास सुबह करीब चार बजे अभियान चलाकर रूटीन जांच की जा रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक कार आती हुई दिखी। कार को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें 60 गत्तों में रखा एक लाख 87 हजार रुपये की कीमत का नेपाल निर्मित टूथपेस्ट का बरामद हुआ। वहीं मौके से एक व्यक्ति को भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम उस्मान मलिक मरजादपुर, क्षेत्र नौतनवा, महराजगंज का निवासी बताया।

सहायक आयुक्त कस्टम सुधीर त्यागी ने बताया कि नेपाल से तस्करी कर लाई गई टूथपेस्ट को भारत के शहरों में खपाया जाना था, जिसे समय रहते वाहन समेत बरामद कर लिया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए