डी-फार्मा के नाम पर 53 छात्रों को थमाई फर्जी डिग्री

बेहटामुजावर उन्नाव (उप्र)। डी-फार्मा कराने के नाम पर एक कॉलेज प्रबंधक ने 53 छात्रों से 23 लाख रुपये हड़प लिए। छात्रों ने डिग्री फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया में पंजीकरण करानी चाही तो ऑनलाइन सत्यापन में फर्जी निकली। न्यायालय के आदेश पर कॉलेज प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

यह है मामला

गांव अटवावैक स्थित दुर्गाप्रसाद रामस्वरूप विद्यालय के प्रबंधक तेजकुमार ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह अपने कॉलेज से पढक़र निकलने वाले छात्रों का प्रवेश तकनीकी संस्थानों में कराते हैं। उनकी मुलाकात लखनऊ के हजरतगंज निवासी आयुष तिवारी से हुई थी।

आयुष ने अपने को अटल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट का प्रबंधक बताते हुए कहा था कि उनके यहां भी डी-फार्मा का कोर्स कराया जाता है। उनके कहने पर करीब 53 छात्रों का डी-फार्मा में उनके कॉलेज में दाखिला कराया और 23 लाख रुपये फीस जमा कर दी। इसकी रसीद भी दी गई। दो साल का कोर्स पूरा होने पर कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को डी-फार्मा का प्रमाणपत्र और अंकपत्र दिए।

छात्रों ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया में जब पंजीकरण कराने के लिए आवेदन किया तो डिग्री सत्यापन में फर्जी मिली। न्यायालय ने प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। प्रबंधक तेज कुमार ने बताया कि लखनऊ के प्रबंधक आयुष तिवारी ने 53 फर्जी मार्कशीट दी हैं और उन्हें न्यायालय में लगाया गया है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रबंधक आयुष तिवारी पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए