अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

हरदोई (यूपी)। अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस हुआ है। सांडी चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 28 वर्षीय ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण खून की कमी बताया गया है।

प्रसव के लिए अस्पताल में कराया था भर्ती

मृतका के पति सुनील ने ज्योति को शिव हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। इसके बाद ज्योति की तबीयत बिगडऩे लगी। सुनील ने अस्पताल संचालक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ऑपरेशन के बाद उचित उपचार नहीं मिलने से ज्योति की हालत बिगड़ती गई। देर रात अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं।

अस्पताल

अस्पताल में ताला लगाकर चले गए कर्मचारी

ज्योति की मौत की सूचना मिलने के बाद अस्पताल का स्टाफ वहां से चला गया। अस्पताल में ताला लगा दिया गया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतका के पति की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

पाली (राजस्थान)। फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर सीएमएचओ का चैंबर कुर्क कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के चैंबर को ताला लगाकर चाबी डिक्रीदार को…

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर