पुडुचेरी। नकली दवा रैकेट के तीन आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। सीबीआई ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद यह कार्रवाई की। दो कंपनियों द्वारा गैर-कानूनी दवा बनाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीबीआई के अनुसार विवेक वेंकटेशन, राजा और एके राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसपी अनिल कुमार यादव ने क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी, दवाओं में मिलावट, नकली दवाओं से जुड़े मामले के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पुडुचेरी सरकार के होम डिपार्टमेंट की सिफारिश पर सीबीआई ने यह केस अपने हाथ में लिया। एफआईआर में कहा गया है कि पुडुचेरी की जांच सीबीआई ने दोबारा रजिस्टर करके अपने हाथ में ली है। पुडुचेरी के स्पेशल सेक्रेटरी (होम) ने एक लेटर में सीबीआई के डायरेक्टर से जांच अपने हाथ में लेने की रिक्वेस्ट की थी।