नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

पलवल (हरियाणा)। नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा गया है। पुलिस ने नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल मिले हैं। मारुति एसयूवी और एक आईफोन भी बरामद किया है। आरोपी इन कैप्सूल को गाड़ी में रखकर ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह जिले के सिरौली निवासी इरफान के रूप में हुई है।

यह है मामला

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक एसयूवी में नशीले कैप्सूल की खेप लेकर आ रहा है। इसके बाद टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने उतावड़-होडल रोड पर एक स्कूल के नजदीक नाकेबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध एसयूवी को रोक लिया गया। गाड़ी चला रहे व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम इरफान बताया। वह नूंह जिले के सिरौली का रहने वाला है।

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। पिछली सीट पर रखा एक बड़ा गत्ते का डिब्बा मिला। उसके अंदर प्रॉक्सीको स्पास दवा के 100 पैकेट रखे थे। इन सभी पैकेटों में करीब 24 हजार कैप्सूल होने की बात सामने आई।

बरामद कैप्सूल पेट दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन के इलाज की प्रतिबंधित दवा है। आरोपी इन नशीले कैप्सूल से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने कैप्सूल के साथ एसयूवी और एक आईफोन भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। ड्रग अलर्ट में बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल बताए गए हैं। ये सैंपल देशभर से बीते माह लिए गए थे। इनमें अकेले हिमाचल प्रदेश…

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 17 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी