नशीली कफ सिरप की कार से तस्करी का मामला पकड़ा

सीधी (मध्य प्रदेश)। नशीली कफ सिरप की कार से तस्करी का मामला पकड़ में आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक दीपक बघेल के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने ये सफलता पाई।

थाना मझौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम चुवाही स्थित भीम ढाबा के पास घेराबंदी की और एक संदिग्ध वैगनार कार को रोका गया। कार में सवार तीन व्यक्तियों की तलाशी में कुल 200 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जब्त की गई है। बरामद दवा की कीमत लगभग 39 हजार रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपियों के नाम रोहित गुप्ता उम्र 29 वर्ष निवासी जिला शहडोल, अर्जुन बैश उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ताला, जिला सीधी व प्रशांत नामदेव उम्र 21 वर्ष निवासी जिला सीधी बताए गए हैं।

तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट के नीचे प्लास्टिक बोरी में 110 शीशी मिली तथा आरोपी अर्जुन बैश की निशानदेही पर ग्राम ताला के पास पुल के नीचे से बोरी में 90 शीशी नशीली सिरप बरामद की गई। इसके चलते तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेजा गया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ