CDSCO का दवा निर्माण कंपनियों को अल्टीमेटम

नई दिल्ली। CDSCO ने दवा निर्माण कंपनियों को अल्टीमेटम दे दिया है। कहा गया है कि 1 जनवरी 2026 तक नियम मानो या प्लांट बंद करो। अब न एक्सटेंशन मिलेगी और न छूट।

यह है मामला

कफ सिरप से बच्चों की मौतों के बाद सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने सख्त कदम उठाया है। कहा है कि एक जनवरी 2026 तक देश की सभी दवा निर्माण कंपनियों को ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक काम करना होगा। अब न कोई एक्सटेंशन मिलेगा, न कोई छूट। जिन दवा कंपनियों ने अभी तक नियमों का पालन नहीं किया है, उन्हें आखिरी मौका दिया है।

इस बार किसी को भी आगे बढ़ाने या एक्सटेंशन की अनुमति नहीं मिलेगी। इस आदेश के दायरे में 1,470 दवा निर्माण इकाइयां आती हैं और इनका सालाना टर्नओवर 250 करोड़ रुपये से कम है। छोटी दवा कंपनियों जिनका टर्नओवर 250 करोड़ से कम है, उन्हें मई 2025 तक आवेदन की छूट दी गई थी। भारत में कुल 5,308 दवा निर्माण इकाइयों में से 3,838 यूनिट्स पहले ही अनुपालन कर चुकी हैं। बाकी 1,470 कंपनियों ने एक्सटेंशन के लिए आवेदन किया था। लेकिन अब उन्हें भी और समय नहीं दिया जाएगा। इस बार शेड्यूल एम के तहत किसी को भी एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। सीडीएससीओ ने स्पष्ट कर दिया कि अब कंपद्घनयों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त