कोडीन कफ सिरप मामले में दो दवा व्यापारी किए गिरफ्तार

सहारनपुर (उप्र)। कोडीन कफ सिरप मामले में दो दवा व्यापारी गिरफ्तार किए गए हैं। एसटीएफ और नारकोटिक्स टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने सरसावा में एक व्यक्ति की तलाश के लिए दबिश दी गई लेकिन सफलता नहीं मिली है। गाजियाबाद में अंतरराज्यीय कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। यह गिरोह प्रतिबंधित एस्कुफ और फेंसेडिल कफ सिरप की तस्करी कर रहा था। इनका इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है।

इसमें आठ तस्कर गिरफ्तार किए थे। इनके पास से करोड़ों रुपये का सिरप और नकदी बरामद हुई थी। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उनमें सहारनपुर निवासी अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल है। प्रतिबंधित सिरप के तस्करों ने फर्जी फर्में बनाई हैं।

मामला सहारनपुर से जुड़ा तो एसटीएफ और दिल्ली से नारकोटिक्स की टीम ने छापा मारा। सरसावा में दवा व्यापारी के यहां दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद थाना सदर बाजार की एक कॉलोनी में पहुंची। यहां से दो सगे भाइयों को टीम उठाकर ले गई है। आरोप है कि दिल्ली की एक पार्टी को यहां से एजेंसी दिला रखी थी। इसकी सप्लाई भी उन्हीं के हाथों में थी। इनका लाइसेंस पहले ही निरस्त हो गया था। टीम सरसावा में जिस व्यक्ति को पकडऩे गई थी, उसकी किशनपुरा में दवा एजेंसी है।

औषधि प्रशासन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। शासन के निर्देश पर पिछले दिनों औषधि निरीक्षक ने किशनपुरा मार्केट में छापा मारा था। यहां एक मेडिकल एजेंसी के यहां पर कोडीन कफ सिरप की सप्लाई मिली थी। एजेंसी से दो साल का रिकॉर्ड मांगा गया है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए