बस्ती (यूपी)। डी फार्मा की डिग्री दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना वर्ष 2023 की है। मड़वानगर स्थित एस.आर. मेडिकल इंस्टीट्यूट में डी फार्मा कोर्स में दाखिले के लिए राशि ली गई थी।
शाहपुर निवासी अखिलेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अभिषेक उपाध्याय और जितेन्द्र उपाध्याय को एक लाख रुपये दिए थे। उन्होंने दो वर्षों तक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की और परीक्षा भी दी। जब वह अंकपत्र लेने पहुंचे, तो संस्थान प्रबंधन टालमटोल करने लगा। कुछ समय बाद उक्त मेडिकल इंस्टीट्यूट बंद कर दिया गया। उसके संचालक भी फरार हो गए। आरोपियों में अभिषेक उपाध्याय और जितेन्द्र उपाध्याय का नाम सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।










