बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। अस्पताल की लापरवाही से बच्चों की अदला-बदली होने का मामला प्रकाश में आया है। इसके चलते उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर डाला।
यह है मामला
जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चों की अदला-बदली हो गई। जिस महिला को बेटी पैदा हुई थी, उसे बेटा सौंप दिया गया। वहीं, जिसे बेटा हुआ था, उसे बेटी सौंप दी गई। इसके बाद दोनों महिलाओं के परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया।
दरअसल, बच्चों को ऑक्सीजन की कमी होने के कारण वार्ड में भर्ती कराया गया था। नर्स ने नवजात बच्चे को ऑक्सीजन की पूर्ति होते ही उसे लौटाने के लिए गेट पर पहुंचे तो वहां लडक़ी के माता-पिता भी मौजूद थे। उसने उन्हें बच्चा सौंप दिया। कई घंटे बीतने पर इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। तब जाकर दोनों महिलाओं को उनके बच्चे लौटाए गए। इधर, ड्यूटी डॉक्टर मौनीष गुप्ता ने भी माना कि यह घोर लापरवाही है। इसके लिए उन्होंने स्टाफ को हिदायत दी है।