प्राइवेट अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग की रेड, ये मिली कमियां

हिसार। प्राइवेट अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग ने रेड की है। आयुष्मान भारत योजना के तहत कथित अनियमितताएं पाई गई। इसके बाद टीम द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

यह है शिकायत

सीएम फ्लाइंग रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने शहर के अमनदीप हॉस्पिटल में रेड की। यह कार्रवाई बरवाला निवासी गणेश कुमार की शिकायत के आधार पर की गई थी। इसमें उन्होंने अस्पताल पर

आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा और उससे इलाज के नाम पर पैसे लेने के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि 17 जनवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। 23 जनवरी को नवजात की तबीयत बिगडऩे पर उसे अमनदीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया।
इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने दाखिले के नाम पर 1000 नकद लिए गए। इसके बाद इंजेक्शन व दवाइयों के नाम पर 14,000 रुपये लिए। टेस्ट के नाम पर 8,850 तथा अन्य मदों में 1,400 की राशि वसूली। इसकी कोई रसीद नहीं दी गई। अस्पताल ने बाद में 30,000 की अतिरिक्त मांग की। इसे ऑनलाइन जमा करवा दिया। हालांकि इसमें से 10,000 वापस कर दिए गए।

27 जनवरी 2026 को बच्चे की मृत्यु हो गई। उन्हें पता चला कि अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड के तहत भी 56,925 का क्लेम दाखिल कर दिया। जबकि उनसे अलग से नकद राशि भी ली गई। रेड के दौरान टीम ने अस्पताल के आयुष्मान योजना से जुड़े रिकॉर्ड को जांचा। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

उपरोक्त अस्पताल का आयुष्मान लाइसेंस पहले भी दो बार निलंबित हो चुका है। 5 फरवरी को भी इसे अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया था। अस्पताल द्वारा आयुष्मान योजना में बीमारी के इलाज के रिकॉर्ड में अनियमितता मिली है।

Related Posts

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मुरादाबाद (यूपी)। एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गंभीर बीमारी में इस्तेमाल होने वाली मोक्सीफीट-सीवी 625 समेत अन्य एंटीबायोटिक दवा के स्थान…

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 13 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 12 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 13 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 20 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश