झोलाछाप डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार, प्रतिबंधित दवाएं बरामद

मुक्तसर (पंजाब)। झोलाछाप डॉक्टर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। गिद्दड़बाहा पुलिस के हाथ पाबंदीशुदा दवाओं की बड़ी खेप लगी। पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 10,280 प्रतिबंधित गोलियां ,17,702 कैप्सूल और 49 हजार ड्रग मनी बरामद की है।

यह है मामला

डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि गिद्दड़बाहा के प्रभारी हरगोबिंद सिंह की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिलने पर रजत सोनी उर्फ काली पुत्र शीतल सोनी वासी गांव गिद्दड़बाहा के घर में रेड की। तलाशी लेने पर 1690 नशीली गोलियां बरामद हुई।

आरोपित रजत सोनी ने गगनदीप सिंह का नाम लिया। उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 20 नशीली खुली गोलियां बरामद की गई और 39,000 ड्रग मनी भी बरामद की।

दोनों आरोपितों रजत सोनी उर्फ काली और गगनदीप सिंह से हिरासत में सख्ती से पूछताछ की। उन्होंने सोहन सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ बाबी, गुरप्रीत सिंह उर्फ चैरी से दवाएं लेना बताया। इस पर सोहन सिंह और उसके दोनों बेटों हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को भी नामजद किया गया। इसके बाद सोहन सिंह के सुआ रोड पर दशमेश अस्पताल नाम से चल रही मेडिकल शाप में चेकिंग की गई। यह मेडिकल प्रैक्टिशिनर या आरएमपी का कोई प्रमाण पेश नहीं कर सका। यह एक झोलाछाप डॉक्टर था। मेडिकल शाप से 4,720 प्रतिबंधित गोलियां व 17,702 कैप्सूल,10,000 रुपये ड्रग मनी जब्त किए। इसके बेटे हरप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह के यहां रेड करके 3,850 गोलियां बरामद की। पुलिस रिमांड हासिल करके तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी