डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन का आरोप, अस्पताल के बाहर हंगामा

इटावा (यूपी)। डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन का आरोप लगाते हुए मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित मां भगवती हॉस्पिटल का मामला बताया गया है। रात करीब 10 बजे से मरीज के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मरीज का गलत इलाज करने का आरोप लगाकर धरना दिया। देर रात तक पीडि़त और हॉस्पिटल संचालक से बातचीत चलती रही।

यह है मामला

सोल्जर निवासी सरैया भरथना का मीठेपुर में एक्सीडेंट हो गया था। सोल्जर को मां भगवती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। यहां उसके पेट का ऑपरेशन हुआ। 20 दिन बाद मरीज के सारे टांके खुल गए। परिजनों का आरोप है कि मरीज के इलाज में लापरवाही बरती गई। गलत तरीके से ऑपरेशन किया गया। इसी कारण उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को ठीक करने की जिम्मेदारी ली थी। अब हालत बिगडऩे के बाद इलाज करने से मना किया जा रहा है।

मरीज के पैर और पेट का ऑपरेशन हुआ था। पैर का ऑपरेशन दूसरे अस्पताल में कराया गया था। जबकि पेट का दो बार ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि पहले ऑपरेशन के कुछ दिन बाद मरीज के पेट के टांके खुल गए थे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन