सर्पदंश से मरीज की मौत होने पर डॉक्टर-फार्मासिस्ट का ट्रांसफर

देवरिया (उप्र)। सर्पदंश से मरीज की मौत होने पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट का ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। सीएमओ ने भाटपाररानी सीएचसी के डॉक्टर संजय कुमार और भिंगारी बाजार के फार्मासिस्ट अजय कुमार का तबादला कर दिया है। साथ ही सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी को चेतावनी पत्र जारी किया है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार बिट्टू कुशवाहा को सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत सीएचसी भाटपाररानी ले गए। सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध था। फिर भी मरीज को इंजेक्शन नहीं दिया गया। उसे सीधे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

एंबुलेंस के लिए कॉल करने के 30 मिनट बाद भी कोई सुविधा नहीं मिली। परिजनों को मजबूरी में मरीज को बाइक से जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। वहां डॉक्टरों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी पर तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।

विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने मृतक के परिजनों से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट हुआ कि सीएचसी में इंजेक्शन होने के बावजूद मरीज को नहीं लगाया गया। इस लापरवाही के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई