नवजात की मौत मामले में निजी अस्पताल सील, मालिक और डॉक्टर पर केस

लखीमपुर खीरी (उप्र)। नवजात की मौत मामले में निजी अस्पताल सील कर दिया है। अस्पताल के मालिक और डॉक्टर पर केस दर्ज हुआ है। गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है।

गांव नौसरजोगी निवासी विपिन गुप्ता की गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए महेवागंज स्थित गोलदार अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने अस्पताल में 8 हजार रुपये जमा कराए। आरोप है कि अस्पताल में महिला का उचित इलाज नहीं हुआ। मरीज की हालत बिगडऩे पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन महिला को सृजन हॉस्पिटल ले गए। वहां महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पिता मृत बच्चे का शव लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ, एसडीएम और कोतवाल फोर्स मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गोलदार हॉस्पिटल को सीज कर दिया। पीडि़त परिवार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इस आधार पर पुलिस ने गोलदार अस्पताल के प्रबंधक और डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी