नई दिल्ली। डॉ. रेड्डीज ने वेट लॉस की दवा सेमाग्लूटाइड का जेनेरिक वर्जन बनाने की घोषणा की है। फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे भी जारी किए हैं। कंपनी को देश के ड्रग रेगुलेटर से ‘सेमाग्लूटाइड’ के जेनेरिक वर्जन के लिए मंजूरी मिल गई है। यह दवा डायबिटीज के इलाज और वजन घटाने के काम आती है। यह दवा मशहूर ‘ओजेंपिक’ और ‘वेगोवी’ के नाम से बेची जाती है.

सीईओ एम.वी. रमना ने स्पष्ट किया कि उनके पास डायबिटीज के लिए जेनेरिक ओजेंपिक की मंजूरी है। मोटापे वाली दवा ‘वेगोवी’ के लिए वे अभी भी हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने लॉन्च के पहले ही साल में 1.2 करोड़ इंजेक्शन पेन बेचने का लक्ष्य रखा है। ओजेंपिक का पेटेंट मार्च 2026 में खत्म हो रहा है। इसके बाद भारतीय बाजार में इसकी सस्ती उपलब्धता बढ़ जाएगी।