बिलासपुर। नशीली दवा बेचने वाले आरोपी को कोर्ट ने 10 साल का कारावास दिया है। साथ ही एक लाख रुपए जुर्माने की सजा भी सुनाई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
यह है मामला
सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जवाली नाला के पास एक व्यक्ति के पास नशीली दवाएं हैं। इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने रात करीब 9 बजे संदेही को पकड़कर पूछताछ की। उसके पास रखे बैग से 25 नग बूप्रेनोरफीन रेक्सोजेसिक इंजेक्शन मिला।
उसकी पहचान अरमान अख्तर निवासी जिला जीपीएम के रूप में हुई। तब वह रायपुर, पचपेड़ी नाका देवपुरी में रहता था। पुलिस ने नशीली दवाएं जब्त कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे दोषी ठहराते हुए 10 साल सश्रम कैद व 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा दी है।










