मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा गया।
यह है मामला
बरियारपुर प्रखंड बाजार में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने मेडिको दवा दुकान की गहन जांच की। यहां दवाओं के रखरखाव और संचालन से जुड़े निर्धारित मानक नहीं मिले। जांच टीम में ड्रग इंस्पेक्टर अभिनीज सौरभ, संजय कुमार पासवान और रईस आलम शामिल रहे।
टीम ने बरियारपुर मेडिको दुकान पर औषधियों, उनके रख-रखाव के तापमान, बिलिंग आदि की जांच की। दुकान संचालन में कई तरह की अनियमितताएं और कमियां मिली। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। ये रिपोर्ट सहायक औषधि नियंत्रक को सौंप दी है। विभाग स्तर से कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से मनमाने तरीके से दुकान चलाने वालों में कड़ा संदेश गया है।





