पटना (बिहार)। नशीले इंजेक्शन की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। पटना सिटी के भूतनाथ रोड, दाऊद बीघा में नशीले इंजेक्शन बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किए हैं। दोनों आरोपी नशे के आदी युवकों को इंजेक्शन सप्लाई करते थे। ये दोनों नशे के इंजेक्शन की सप्लाई करते थे।

डीएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जाएगी। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने मौके से करीब 500 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इनमें एवील इंजेक्शन भी काफी संख्या में बरामद हुए हैं।

बता दें कि बिहार में सुखे नशे के व्यापारियों ने युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेने का काम किया है। काफी संख्या में युवा नशे का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है। गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। लेकिन सुखा नशीले पदार्थों को सप्लायरों का मनोबल बढ़ा है। अब लोग सभी जगह माल को सप्लाई कर रहे हैं। सुखा नशा एव नशीला इंजेक्शन के सप्लाई किया जा रहा है। अब देखना यह है कि नशे का अवैध कारोबार कब तक थमता है।