अमरावती (आंध्र प्रदेश)। नशीली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड हुआ है। मौके से 47 करोड़ की अल्प्राजोलम टेबलेट जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई एनटीआर जिले के कोंडापल्ली में संचालित अवैध सिंथेटिक ड्रग्स उत्पादन इकाई पर की गई। यहां से 237 किलोग्राम ‘अल्प्राजोलम’ बरामद की गई। इनकी कीमत लगभग 47 करोड़ रुपये बताई गई है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने यह जानकारी दी।

यह है मामला

डीआरआई ने कोंडापल्ली औद्योगिक विकास क्षेत्र में स्थित एक गुप्त फैक्टरी पर छापा मारा। यहां इस मन: प्रभावी पदार्थ का उत्पादन किया जा रहा था। परिसर की तलाशी के दौरान 237 किलोग्राम अल्प्राजोलम बरामद की गयी। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 47 करोड़ रुपये है। फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।