नशीली दवा की तस्करी पकड़ी, आरोपी तस्कर गिरफ्तार

रांची (झारखंड)। नशीली दवा की तस्करी पकड़ी गई है। आरोपी तस्कर को अरेस्ट कर लिया गया है। खूंटी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने रांची से खूंटी में नशीली दवाओं की खेप खपाने पहुंचे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से प्रतिबंधित कफ सिरप, टैबलेट, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।

जमशेदपुर का निवासी है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमशेदपुर के अब्दुल कुदूस आसिफ के रूप में हुई है। वह वर्तमान में रांची के डोरंडा स्थित पारस टोली में रह रहा था। आरोपी के पास से कफ सिरप की 120 बोतल, 140 और 895 टैबलेट बरामद हुई है। एसपी ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि एक व्यक्ति बाइक से रांची से नशीली दवाओं की खेप लेकर आ रहा है।

सूचना पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने खूंटी के नया बस स्टैंड के पास चेकिंग शुरू की। एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। तजना होटल के समीप कच्ची सडक़ पर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक से नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए