सुमी (यूक्रेन)। भारतीय फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन का अटैक हुआ है। इसके चलते करीब 400 करोड़ के नुकसान का दावा किया गया है। सुमी शहर में भारत के कुसुम ग्रुप से जुड़े एक बड़े फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन से हमला हुआ। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। हमले में प्लांट की मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है।

1994 में यूक्रेन में दवाओं के वितरण से शुरू हुआ कारोबार

कुसुम ग्रुप ने 1994 में यूक्रेन में भारतीय दवाओं के वितरक के तौर पर कारोबार शुरू किया था। कंपनी उस समय दवाएं यूक्रेन भेजकर वितरण करती थी। फिलहाल समूह का संचालन भारतीय नागरिक राजीव गुप्ता करते हैं। 2002 में कंपनी ने दूसरी कंपनियों के उत्पादों का वितरण बंद कर दिया। इसके बाद अपने ब्रांड की दवाओं की मार्केटिंग शुरू की। बाद में समूह ने दवा निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा। भारत में 2007 में उसका पहला विनिर्माण संयंत्र शुरू हुआ। यूक्रेन के सुमी में 2009 में फार्मा प्लांट स्थापित किया गया। इसके बाद भारत में दो और संयंत्र खोले गए।

रूस की ओर से हर दिन दर्जनों ड्रोन लॉन्च किए जा रहे हैं। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली के लिए इन ड्रोन को रोकना चुनौती बना हुआ है। उन्हें पकड़ने के लिए इंटरसेप्टर ड्रोन शहीद ड्रोन की रफ्तार से पीछे रह जाते हैं।