ड्रग सप्लायर गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। ड्रग सप्लायर गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सफलता दिल्ली पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को मिली। जब्त की गई दवाओं में प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल टैबलेट और पेंटाजोसिन इंजेक्शन शामिल हैं। जब्त की गई दवाओं और इंजेक्शन की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।

यह है मामला

एएनटीएफ क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि जब्त की गई दवाओं और इंजेक्शन की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त, 4 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत की चार अन्य संपत्तियों की पहचान की गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर महरौली-बदरपुर रोड पर बत्रा अस्पताल के पास एक आरोपी चंदन कुमार राउत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रतिबंधित ट्रामाडोल गोलियों का कारोबार करते हुए पकड़ा गया था। उसने दवा दुकानों पर काम करते हुए विभिन्न सप्लायर्स से संपर्क बना लिए थे और बड़ी मात्रा में एनआरएक्स दवाइयां बेच रहा था। इसके अलावा तीन और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। राउत के आपूर्तिकर्ता और ओखला में शिवा फार्मा के मालिक अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया। अरविंद सिंह ने कई आपूर्तिकर्ताओं से प्रतिबंधित पदार्थ मंगाने और इसे काले बाजार में बेचने की बात स्वीकार की।

अरविंद सिंह के खरीदार और आपूर्तिकर्ता परशुराम को भी गिरफ्तार किया गया। उसके घर की तलाशी में ट्रामाडोल (1,147 ग्राम) युक्त 1,935 कैप्सूल और टैबलेट, अल्प्राजोलम (93 ग्राम) की 615 गोलियां और पेंटाजोसिन एम्प्यूल्स (62 मिली) जब्त हुई।

तीसरे आरोपी की पहचान लाजपत नगर में हेल्थ लाइफ फार्मेसी के मालिक सुशांत गर्ग के रूप में हुई। वह अफगानिस्तान और जम्मू कश्मीर के उपभोक्ताओं को प्रतिबंधित कोडीन सिरप सप्लाई करता था। गर्ग ने सिरप को फिर से पैक करके डिलीवरी सेवा के माध्यम से थोक में वितरित करने की बात स्वीकार की। फिलहाल चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 20 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर