हनुमानगढ़ (राजस्थान)। नशीली दवा के गोदाम पर रेड का मामला प्रकाश में आया है। मौके से 17 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं जब्त की हं। वहीं तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर 4,12,332 प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए हैं। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ टाउन के सिंधी मोहल्ले स्थित एक गोदाम में की गई। पुलिस ने मौके से एक वाहन भी जब्त किया है।
यह है मामला
पुलिस को नशीली दवाइयों की खेप के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने सिंधी मोहल्ले स्थित गोदाम पर दबिश दी। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। 4.12 लाख से ज्यादा टैबलेट-कैप्सूल जब्त हुए। बरामद दवाइयों में 32 बप्रेनॉर्फिन टैबलेट, 1,99,400 प्रीगेब्लिन टैबलेट और 2,12,900 टपेंटाडोल टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने कुल 4,12,332 प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए हैं। इसके अलावा एक वाहन भी कब्जे में लिया है।
पुलिस ने मौके से मनप्रीत सिंह, विनोद कुमार और पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी आसपास के क्षेत्रों में नशीली और प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस दवाइयों की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के संबंध में मामाल दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।










