दवा फैक्ट्री पर छापेमारी, 168 करोड़ की नशीली दवा मेफेड्रोन जब्त

रतलाम (मध्य प्रदेश)। दवा फैक्ट्री पर छापेमारी कर 168 करोड़ की नशीली दवा मेफेड्रोन जब्त की गई है। यह कार्रवाई झाबुआ के मेघनगर में डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने की। दवा फैक्ट्री से 36 किलो पाउडर और 76 किलो लिक्विड रूप में कुल 112 किलो एमएमसी ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी कीमत 168 करोड़ रुपए बताई गई है।

डायरेक्टर सहित 4 लोग गिरफ्तार

इस मामले में फैक्ट्री के डायरेक्टर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और आरोपयिों से पूछताछ की जा रही है। इस फैक्ट्री का कनेक्शन गुजरात से बताया जा रहा है। डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने मेघनगर स्थित एक फार्मा कंपनी में दबिश दी। यहां कार्रवाई करते हुए मेफेड्रोन के साथ डीआरआई की टीम ने मशीन और अन्य कच्चा पदार्थ भी जब्त किया है। इस फैक्ट्री को टीम ने सील कर दिया है।

इस फैक्ट्री के मालिक का नाम विजय बताया जा रहा है, जो गुजरात का रहने वाला है। 1 वर्ष पूर्व ही इस फैक्ट्री का संचालक बदला गया है। गौरतलब है कि फैक्ट्री से लिए गए सैंपल में मेफेड्रोन होने की पुष्टि हुई जोकि भारत में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 9 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 9 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 9 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 18 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़