प्रतापगढ़ (उप्र)। निजी क्लीनिक पर रेड कर नशीली और सरकारी दवाएं बरामद की गई हैं। नयापुरवा हीरागंज में दो दिन पूर्व खुले एक निजी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने दबिश दी। इस दौरान क्लीनिक से प्रतिबंधित, नशीली और सरकारी दवाएं बरामद की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने मौके से क्लीनिक संचालक कुंडा निवासी डॉ. अरशद, डॉ. अजय कुमार और उनके सहायक अजय धुरिया को हिरासत में ले लिया।
यह है मामला
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर रेड की गई। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नयापुरवा हीरागंज में दो दिन पूर्व एक निजी क्लीनिक खुला है। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने यहां रेड की। क्लीनिक से नशीली और सरकारी दवाएं बरामद की गईं। टीम ने क्लीनिक संचालक डॉ. अरशद, डॉ. अजय कुमार और सहायक अजय धुरिया को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।










