रांची (झारखंड)। नशीली दवा की स्टूडेंटस के बीच बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। छात्र- छात्राओं के बीच नशे के कैप्सूल और सिरप की सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से नशे में इस्तेमाल होने वाले टैबलेट और सिरप बरामद हुए हैं।
ये है मामला
पुलिस को सूचना मिली थी कि अनिल रजक रेडियम रोड के कुमार मार्केट में प्रतिबंधित नशीली दवाओं को कॉलेज के विद्यार्थियों को बेच रहा है। सूचना स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा अनिल रजक के घर पर औचक छापेमारी की गई। तलाशी में मादक पदार्थ को बरामद किया गया। पूछताछ करने पर विद्यार्थियों के पास इसकी बिक्री बात स्वीकार की। उसको गिरफ्तार करते हुए लालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया।










