ड्रग कंट्रोलर बनकर फार्मा कंपनियों से ठगी

सोलन ( हिमाचल)। ड्रग कंट्रोलर बनकर फार्मा कंपनियों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में फार्मा कंपनियों को ड्रग कंट्रोलर बनकर सरकारी कार्रवाई का डर दिखाया गया। उनसे लाखों की ठगी करने और रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरपाल निवासी गांव खोखरा, पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को ड्रग कंट्रोलर बताकर फोन कर अवैध धनराशि की मांग करता था। पुलिस ने मामले में वारदात में संलिप्त वाहन, 50,000 रुपए कब्जे में ले लिए हैं। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल बद्दी पुलिस इस पूरे मामले में आगामी तफ्तीश अमल में लाने में जुटी है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बरोटीवाला स्थित फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि ने शिकायत दी थी। बताया िक कुछ अज्ञात लोगों द्वारा स्वयं को ड्रग कंट्रोलर बताकर उनकी कंपनी से लाखों की ठगी की गई। लगातार रंगदारी की मांग की जा रही है। उक्त शिकायत पर पुलिस थाना बरोटीवाला ने मामला दर्ल कर जांच की। मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा