मुंबई। Emcure Pharma ने वेट लॉस की दवा की कीमतें घटा दी हैं। दवा Poviztra की शुरुआती डोज की कीमत में 55 फीसदी की भारी कटौती की है। इसका मकसद पूरे भारत में ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक इसकी पहुंच बढ़ाना है। एमक्योर फार्मा की Poviztra (0.25 mg) की कीमत अब ₹3,999 प्रति माह होगी। पहले यह 8,790 प्रति माह थी। साप्ताहिक आधार पर नई कीमत 999 रुपये होगी।

कीमत में यह बदलाव Poviztra की सभी डोज पर लागू होगा। सभी डोज की कीमतों में औसतन 47 फीसदी की कटौती की गई है। इससे यह थेरेपी ज्यादा मरीजों के लिए ज्यादा किफायती हो जाएगी। कीमतों में यह बदलाव आज से लागू हो गया है।

Poviztra एक सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन है। इसे हफ्ते में एक बार पेन डिवाइस के जरिए दिया जाता है। यह कई अलग-अलग मात्राओं में उपलब्ध है। इनमें 0.25 mg, 0.5 mg, 1.0 mg, 1.7 mg और 2.4 mg की मेंटेनेंस डोज शामिल है। सेमाग्लूटाइड मॉलिक्यूल का दुनिया भर में बड़े पैमाने पर यूज होता है। इसे एक तय डोज शेड्यूल के जरिए वजन घटाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।