अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर)। दिलों का ऑपरेशन करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट को सस्पेंड किया है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में बड़े पैमाने पर प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आई है। आरोपों की जांच के बाद एक डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया। एडवांस्ड कार्डियक सर्जरी वाले लगभग 50 प्रतिशत मरीजों को इसकी जरूरत ही नहीं थी। अनंतनाग के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मकबूल का नाम रिकॉर्ड में हेरफेर के आरोपों में लिया गया। यह मामला 103 कार्डियक मरीज़ों से जुड़े कथित पेसमेकर इम्प्लांटेशन घोटाले से जुड़ा है।
विशेषज्ञों ने पाया कि 55 मरीज़ों की यह प्रक्रिया की गई थी। इनमें से 27 का दिल सामान्य रूप से काम कर रहा था। ऐसी प्रक्रियाएं करने का कोई मेडिकल कारण नहीं था। उनके आचरण की जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। सस्पेंशन की अवधि के दौरान डॉक्टर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जम्मू के कार्यालय से जुड़े रहेंगे। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने कहा कि कार्डियोलॉजिस्ट के खिलाफ जांच शिकायतें मिलने के बाद की गई थी। जांच के बाद जब कुछ बातें सामने आईं तो उन्हें सस्पेंड कर दिया। हमने उनसे अपना पक्ष रखने को कहा है।










