नई दिल्ली। नकली बेटनोवेट क्रीम बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवा फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार किया है। यह फैक्ट्री समालखा में एक फार्म हाउस के अंदर चल रही थी।

पुलिस का दावा है कि वहां चार पांच साल से नकली दवा बनाई जा रही थी। इसकी आपूर्ति दिल्ली एनसीआर के दवा विक्रेताओं को की जाती थी। फैक्ट्री में छापा मारकर भारी मात्रा में दवाई बरामद की है। साथ ही दवाई बनाने की मशीनें और राव मेटेरियल भी बरामद किया है।

कुछ साल भी क्राइम ब्रांच ने बेटनोवेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। तब कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया था। उस समय बेटनोवेट ट्यूब नहीं मिली थी। पुलिस ने कुछ और लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।