कफ सिरप का सैंपल फेल मिलने पर फैक्ट्री सील

छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)। कफ सिरप का सैंपल फेल मिलने पर फैक्ट्री को सील कर दिया है। आयुष विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। सिरप के सैंपल को और अच्छे से जांचने के लिए ग्वालियर की लैब में भेज दिया है। इसके साथ ही आयुष फैक्ट्री मालिक के खिलाफ सांवेर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

यह है मामला

सांवेर क्षेत्र के ग्राम धरमपुरी स्थित मेसर्स रेबीहांस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड में आयुष विभाग ने जांच की थी। इस दौरान बिना अनुमति दवाओं का निर्माण करने की अनियमितताएं सामने आई थीं। टीन शेड बनाकर फैक्ट्री संचालित करने, आयुष विभाग के नियमों का पालन नहीं किया गया था। फैक्ट्री से आयुर्वेदिक सिरप के आठ उत्पादों के सैंपल लिए गए थे। सैंपल शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला आमखो, ग्वालियर भेजे गए थे। प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में सभी सैंपल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।

सिरप निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। मौके पर कोई प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं थी। न ही दवा निर्माण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और कंपोनेंट्स की फाइलिंग मौजूद थी। इसके अलावा फैक्ट्री में फायर सेफ्टी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं पाए गए। इसके चलते फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। फिलहाल कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन