डॉक्टर, संचालक समेत 5 पर एफआईआर, ओटी और दवा स्टोर रूम सील

नालंदा (बिहार)। डॉक्टर, संचालक समेत 5 पर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद मां और नवजात की मौत मामले में यह कार्रवाई हुई। अस्पताल के ओटी और दवा स्टोर रूम को सील कर दिया गया है।

यह है मामला

खानपुर गांव के सचिन पासवान की पत्नी सोनम कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गएथे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने भर्ती करने में देरी की। मौके का फायदा उठाते हुए आशा कर्मी निशा कुमारी और उसकी सहयोगी सुधा कुमारी ने परिजनों को बेहतर इलाज का झांसा दिया। दोनों महिलाएं परिवार को बहला-फुसलाकर उषा नर्सिंग होम ले गईं। वहां संचालक संतोष कुमार और राजू कुमार ने मरीज को भर्ती कर लिया।

आरोप है कि अस्पताल के संचालक ने बिहारशरीफ से डॉ. अजय कुमार को बुलाया। रात्रि करीब 11 बजे ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई। इससे नवजात शिशु और मां सोनम कुमारी की मौत हो गई।
मौत के बाद अपनी करतूत छिपाने के लिए संचालक ने मानवता की सारी हदें पार कर दी। उन्होंने परिजनों से कहा कि मरीज की हालत गंभीर है। उसे पटना रेफर करना होगा। इसके बाद शव को एंबुलेंस में रखकर करीब 4 घंटे तक घुमाया गया। जब चालक शव को वापस गांव (खानपुर) लेकर पहुंचा, तो ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके बाद चालक शव को वापस क्लीनिक के पास छोड़कर फरार हो गया।

मृतका के चाचा ने थाने में दिए आवेदन में 5 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें आशा कार्यकर्ता निशा कुमारी सहयोगी सुधा कुमारी, संचालक संतोष कुमार, राजू कुमार और डॉ. अजय कुमार शामिल है। बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि नर्सिंग होम के ओटी रूम और मेडिसिन रूम को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी गई है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन