दवा बिक्री के बहाने ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

मुंबई। दवा बिक्री के बहाने ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने साकीनाका इलाके में की। मौके से कॉल सेंटर के मालिक समेत छह लोग गिरफ्तार किए हैं। आरोपी कथित तौर पर प्रतिबंधित दवाओं के विक्रेता बनकर विदेशी नागरिकों को ठगते थे। गिरोह के लोग अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे और उन्हें वियाग्रा, लेविट्रा और अन्य दवाओं की पेशकश करते थे।

यह है मामला

क्राइम ब्रांच यूनिट 10 ने गुप्त सूचना के आधार पर साकीनाका इलाके में रेड की और फर्जी कॉल सेंटर को पकड़ा। बताया गया कि आरोपी पीडि़तों से बातचीत कर ठगी को अंजाम देते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

मौके से कॉल सेंटर के मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जैद अहसान, रेहान खान, अदनान खान, ओवैस अली शेख, तौफीक शेख और कॉल सेंटर के मालिक असद सैयद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस रैकेट के बारे गहन जानकारी जुटाने में लगी है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस