नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़ कर 25 पेटी दवाएं जब्त

बर्नपुर ()। नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़ कर 25 पेटी दवाएं जब्त की हैं। हीरापुर थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना सतदल रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी साउथ थाना इलाके के अघोरी पाड़ा इलाके का रहने वाला है।

यह है मामला

हीरापुर थाना पुलिस ने मोहिशिला स्थित गुरुनानक पल्ली से भारी मात्रा में कथित नकली दवाइयों के 25 बॉक्स जब्त किए हंै। सूत्रों के अनुसार यहां संगठित और हाई-टेक तरीके से दवाईयों का अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दवाइयों की बड़ी मात्रा मोहिशिला स्थित गुरुनानक पल्ली में रखी गई हैं। पुलिस सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंची और जगह को घेर कर भारी मात्रा में दवा जब्त की। आरोपी सतदल रॉय को हिरासत में ले लिया है।

इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि विभिन्न प्रकार के दवा से भरी कुल 25 बॉक्स जब्त किये हैं। दवाओं का निरीक्षण जारी है। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि दवा असली है या नकली। दवाओं को लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पायेगी की दवा नकली है या असली है। उन्होंने बताया कि इलाके में नकली दवा कारोबार करने वाले गिरोह का पता लगाया जा रहा है। आरोपी सतदल राय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ