WHO ने कैंसर और डायबिटीज की दवाएं लिस्ट में की शामिल

नई दिल्ली। WHO ने कैंसर और डायबिटीज की दवाओं को लिस्ट में शामिल किया है। वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने अपनी मॉडल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन्स और एसेंशियल मेडिसिन्स फॉर चिल्ड्रेन को अपडेट किया है। इसमें कैंसर, डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नई दवाइयां जोड़ी हैं। वहीं, सिस्टिक फाइब्रोसिस, सोरायसिस, हेमोफीलिया जैसी बीमारियों के लिए भी नए ट्रीटमेंट को शामिल किया है। इन लिस्ट में उन दवाओं को शामिल किया जाता है, जो सबसे ज्यादा असरदार, सुरक्षित और किफायती होती हैं। इन दवाओं का चयन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाता है। समिति इन दवाओं की क्लीनिकल एफिकेसी, सेफ्टी और कीमत का मूल्यांकन करती है।

इन दवाओं को लिस्ट में किया शामिल

कैंसर दुनियाभर में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। इसकी चपेट में आकर हर साल 1 करोड़ लोगों की मौत हो जाती है। इसे देखते हुए WHO ने एसेंशियल मेडिसिन्स लिस्ट में कैंसर की नई दवाओं को शामिल किया है। ये दवाइयां शरीर के इम्यून सिस्टम को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और उन पर हमला करने में मदद करती है। इन दवाओं में Pembrolizumab, Atezolizumab और Cemiplimab शामिल हैं। इन्हें मेटास्टेटिक सर्विकल कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर समेत कई कैंसर में यूज किया जाता है।

WHO ने GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट दवाओं को लिस्ट में शामिल किया है। ये दवाइयां टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट डिजीज और किडनी की समस्याओं के इलाज में मददगार होती हैं। इन दवाओं से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और यह मोटापे को भी नियंत्रित करती हैं। इन दवाओं में Semaglutide, Dulaglutide और Tirzepatide शामिल हैं। ये दवाएं डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत देने में मददगार हो सकती हैं।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा