फर्जी दवा कंपनी का भंडाफोड़ कर 17,000 गोलियां जब्त

भिलाई (मप्र)। फर्जी दवा कंपनी का भंडाफोड़ कर 17,000 गोलियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त एक बड़े सौदागर को दबोचा है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और सिरप बरामद हुई हैं। बरामद माल की ज्यादा संख्या देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

यह है मामला

विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बंशी बिहार, बोरसी निवासी वैभव खंडेलवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। इस बार नकली लाइसेंस और फर्जी जीएसटी नंबर के जरिए दवाओं का कारोबार कर रहा था।

आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंडिया मार्ट से प्रतिबंधित दवाएं मंगाता था और फिर उन्हें नशेडियों तक पहुंचाता था। आरोपी खुद भी इनका सेवन करता था। छापेमारी में पुलिस ने वैभव खंडेलवाल के कब्जे से 17,208 नशीली गोलियां जब्त की हैं। इसके अलावा 12 प्रतिबंधित सिरप, एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। 2017 से लेकर 2023 तक कई बार उस पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी के सप्लाई नेटवर्क और प्रदेश से बाहर उसके संपर्कों की जांच कर रही है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस