कोतवाली देहात, बिजनौर (उप्र)। चार अस्पताल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों में जांच पड़ताल की थी। इसके बाद चार अस्पताल संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
यह है मामला
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में सात अस्पतालों में जांच की थी। एक अस्पताल में पीएम केयर फंड से खरीदा गया वेंटीलेटर मिला था। वहीं एक अन्य अस्पताल में प्रसूता महिला शौचालय में बंद मिली। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चार अस्पताल संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। सभी अस्पताल संचालकों के विरुद्ध नेशनल मेडिकल कमिशन एक्ट में कार्रवाई की गई है।
इनके खिलाफ हुआ केस
1. नहटौर मार्ग स्थित न्यू फेमिली हेल्थ केयर सेंटर के संचालक डॉ. नफीसा तथा डॉ. फैजान
2. नहटौर मार्ग के ही बेनामी हॉस्पिटल के संचालक शौकीन मलिक
3. नवजीवन हॉस्पिटल के संचालक कामेश कुमार
4. जफर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. महफूज आलम शामिल हैं।










