अस्पताल में लगी आग, 10 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर (बिहार)। अस्पताल में लगी आग के चलते 10 की दर्दनाक मौत का समाचार है। प्रसाद अस्पताल में तडक़े हुए अग्निकांड में कई मरीजों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। मृतकों और घायलों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

एक परिजन का कहना है कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती थे। आग लगने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। डायलिसिस पर भर्ती शुगर-बीपी के मरीज तक इस हादसे की चपेट में आ गए। परिजनों की दौड़-धूप के बावजूद कई मरीजों को बचाया नहीं जा सका। विशंभरपुर, शिवहर के रहने वाले उदय कुमार अस्पताल में भर्ती थे। ब्रेन सर्जरी के बाद उन्हें वार्ड में रखा गया था। जब आग लगने की शोर सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे तो उदय कुमार जल चुके थे। परिवार वाले सदमे में हैं।

उधर, दिस्तौलिया गांव की गीता देवी पति ईश्वर ठाकुर के साथ अस्पताल में भर्ती थीं। शुगर और ब्लड प्रेशर से ग्रसित गीता देवी का डायलिसिस चल रहा था। उनके बेटे अनीश ठाकुर ने घटना की जानकारी दी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए