चारलाई, कल्याणपुर (राजस्थान)। अवैध क्लिनिक पर छापेमारी की गई है। रेड की खबर मिलते ही झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार हो गया। बिना वैध डिग्री व पंजीकरण के अवैध क्लिनिक संचालन की खबर मिली थी। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने क्लिनिक को सीज कर दिया है।
झोलाछाप डॉक्टर कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुमानसिंह राजपुरोहित ने यह जानकारी दी। कार्रवाई की भनक लगते ही झोलाछाप सूर्या उर्फ अजय कुमार फरार हो गया। मौके पर अवैध क्लिनिक में दवाइयां, इंजेक्शन, यूज्ड इंजेक्शन, ग्लूकोज ड्रिप पाई गई। क्लिनिक से रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया।
मौके पर ही टीम ने जब्ती कर दुकान को सील किया गया। पूर्व में भी उक्त क्लिनिक संचालक को नोटिस दिए जा चुके थे। झोलाछाप डॉक्टर ने किसी भी प्रकार का लाइसेंस या वैध डिग्री प्रस्तुत नहीं की। चिकित्सा विभाग ने ग्रामीणों से जागरूक रहने की बात की।










