पांच भारतीय फार्मा को वापस मंगानी पड़ी अपनी दवाएं

न्यूयॉर्क। पांच भारतीय फार्मा को अपनी दवाएं वापस मंगानी पड़ी हैं। इनको अमेरिकी बाजार से अपनी दवाओं के कई लॉट वापस मंगाने पड़ रहे हैं। इन कंपनियों में ग्लेनमार्क, सनफार्मा, जायडस, ग्रैन्यूल्स इंडिया और यूनिकेम जैसी दिग्गज फर्में शामिल हैं। यूएस एफडीए ने इसका खुलासा किया है। बताया गया है कि इन दवाओं में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कुछ खामियां पाई गई हैं।

ये सभी कंपनियां स्वेच्छा से प्रभावित उत्पादों को बाजार से हटा रही हैं। मुंबई स्थित ग्लेनमार्क फार्मा को अपने गोवा प्लांट में बनी एक जेल की 13,824 ट्यूब्स वापस मंगानी पड़ीं। बाजार से इसकी बनावट में खुरदरापन होने की शिकायतें मिली थीं। USFDA ने इसे ‘क्लास-II’ रिकॉल बताया है। इसका मतलब है कि इसके इस्तेमाल से अस्थायी समस्या हो सकती है।

हैदराबाद की कंपनी ग्रैन्यूल्स इंडिया को भी एक दवा की 49,000 से अधिक बोतलें वापस मंगानी पड़ी हैं। यह क्वालिटी और अशुद्धियों से जुड़े मानकों पर खरी नहीं उतर पाई।

इस लिस्ट में दवा क्षेत्र के कई और बड़े नाम शामिल हैं। इनमें दिग्गज कंपनी सनफार्मा की अमेरिकी सब्सिडरी भी है। यह एक रीनल इमेजिंग एजेंट की 1,870 किट वापस मंगा रही है। वहीं, अहमदाबाद स्थित जायडस फार्मा को भी अपनी एंटीवायरल दवा ‘एंटेकाविर’ की 8,784 बोतलें बाजार से वापस मंगानी पड़ी हैं। यूनिकेम फार्मास्युटिकल्स को अपनी दवाओं के लेबल में हुई गड़बड़ी के चलते उन्हें अमेरिकी बाजार से हटाना पड़ रहा है

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत