नकली यौनवर्धक दवाएं बेचने वाले काल सेंटर का भंडाफोड़

गुरुग्राम (हरियाणा)। नकली यौनवर्धक दवाएं बेचने वाले काल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। यह कॉल सेंटर लोगों को 50-100 रुपये की नकली यौनवर्धक दवाएं 2000 रुपये में बेचता था। इसके लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन भी दिया जाता था। कॉल सेंटर के मालिक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। ये डॉक्टर बनकर लोगों को लुभाने व नकली यौनवर्धक दवाएं बेचने का काम करती थीं।

यह है मामला

साइबर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के बाद कॉल सेंटर पर रेड की। उद्योग विहार फेज 5 की एक इमारत के बेसमेंट में यह कॉल सेंटर चल रहा था। मौके से 7 पुरुषों व 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से 13 मोबाइल फोन, नकली यौनवर्धक दवाओं के 54 कैप्सूल बॉक्स और 35 तेल स्प्रे बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली में किसी से 50 या 100 रुपये में नकली दवाइयां खरीदते हैं। इसके बाद उन्हें 2000 रुपये से ज़्यादा में बेचते हैं। कॉल सेंटर के कर्मचारियों को 15000 से 20000 रुपये प्रति माह वेतन मिलता है। साथ ही उन्हें धोखाधड़ी के लिए अलग से 3 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। सभी 7 पुरुष आरोपियों को अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चार महिला आरोपियों को जांच में शामिल होने के बाद ज़मानत पर छोड़ दिया गया।

कॉल सेंटर का मालिक पीयूष इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यौनवर्धक दवाओं का विज्ञापन करता था। जब कोई विज्ञापन देखता था और एक फॉर्म भरता था तो कॉल सेंटर की टीम नकली डॉक्टर बनकर उनसे संपर्क करती थी। इसके बाद वे ऑनलाइन भुगतान लेते थ और फिर नकली दवा दे देते थे।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 3 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत