मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। मेडिकल स्टोर पर फर्जी रेड कर वसूली करने वाले 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने यह सख्त कार्रवाई की। एसएसपी ने सर्विलांस सेल के प्रभारी दारोगा वीर बोस और चार सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन्होंने खुद को ड्रग विभाग का दस्ता बता दवा व्यापारी को डराया। साथ ही कार्यवाही बचने के लिए उससे 40 हजार रुपये की रिश्वत ली। पुलिस के आला अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज में इस गतिविधि की पुष्टि की। इससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
बता दें कि उवैद कुरैशी के मेडिकल स्टोर पर एक महीने पहले सर्विलांस टीम ने दबिश दी थी। पुलिसकर्मियों ने खुद को ड्रग विभाग का उड़न दस्ता बताया। स्टोर संचालक पर प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचने का संगीन आरोप मढ़ दिए। इस कार्रवाई से बचने के लिए संचालक रकम ऐंठी गई थी।










